चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि., निम्बाहेड़ा के नीव इनीशिएटिव के तहत आज 8 अप्रैल 2025 को यूनिट हेड नितिन जैन के निर्देशन में संचालित उडान कार्यक्रम अन्तर्गत रुरल डवलपमेंट सेन्टर में आयोजित कैरियर काउन्सलिंग सेमिनार में विभिन्न राजकीय विद्यालयों के 10वीं एवं 12वीं कक्षा के 105 से अधिक छात्र-छात्राओं ने शिक्षाविद विषय विशेषज्ञों से सीखा की विभिन्न क्षेत्रों में किस प्रकार अपनी योग्यता, क्षमता एवं रुचि के अनुसार कैरियर हेतु विषय का चयन किया जाए। सत्र में छात्र-छात्राओं को कैरियर चयन के समय आने वाली चुनौतियों तथा समस्याओं के समाधान के उपाय सुझाये तथा उनके विभिन्न प्रश्नों जैसे - यू.पी.एस.सी. परीक्षा की तैयारी, आई.टी. के क्षैत्र में, कला सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिये उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। साथ ही शिक्षाविदों ने छात्र-छात्राओं को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम व मन को एकाग्र करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कैरियर काउन्सलिंग सेमिनार में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों ने उत्साह से भाग लिया। सेमिनार में बच्चों का मार्गदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार मुन्दड़ा, राजकीय माॅडल स्कूल निम्बाहेड़ा के प्रधानाचार्य अनिल सोमानी एवं उपप्रधानाचार्य, फलवा जितेन्द्र सोनी द्वारा किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य दिलीप हिंगड, हरीश तानान तथा पंचायत समिति निम्बाहेड़ा के वरिष्ठ शिक्षकगण सत्यनारायण आमेटा, योगेन्द्र कुमार, भुपेश आमेटा, मुकेश कुमार, गणेशलाल मेघवाल, अशोक रावल भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि वंडर सीमेंट लि. प्रबंधन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करते हुए क्षेत्र के सभी राजकीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य एवं शिक्षा में गुणवत्ता हेतु विद्यालय भवन की सुविधाओं के लिये शिक्षा विभाग को निरन्तर सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में युवाओं हेतु वंडर सीमेंट रुरल डवलपमेंट सेन्टर में CUET, BSTC, प्तत, REET MAINS, पटवारी, पुलिस कांस्टेबल की निःशुल्क कक्षाएं अनुभवी एवं विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा निरन्तर संचालित है। जिसमे कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत विधार्थी जो आगामी सत्र ग्रेजुएशन में प्रवेश लेना चाहते है उन हेतु क्षेत्र में पहली बार CUET कि कोचिंग वृहद स्तर पर प्रारम्भ कर दी गई है।* कोचिंग का लाभ लेते हुए CUET परीक्षा पास करने के बाद विधार्थी देश के 287 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयो में ग्रेजुएशन हेतु विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीधा प्रवेश ले सकेंगे। कैरियर काउन्सलिंग सेमिनार का संचालन कृष्णा जायसवाल एवं दीपक भट्ट ने किया तथा आयोजन में सहयोग वंडर सीमेंट रुरल डवलपमेंट सेन्टर के विशाल कुमार आलडिया, मनीष आमेटा, सीमा अहिर, जिनेन्द्र सामरिया द्वारा किया गया।