नीमच। बिसलवास कलां रोड पर स्थित श्री गोपाल गोशाला लेवड़ा में शिवपुराण कथा का आयोजन होगा। 13 से 19 अप्रैल तक पं. वासूदेव जी महाराज मंदसौर के मुखाबिंद से कथा प्रवाहित होगी। 19 अप्रैल को महाप्रसादी के साथ शिवपुराण कथा का समापन होगा। कथा प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होगी। आयोजक दीपक भागीरथ धाकड़ ने क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता से पांडाल तक पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।