चित्तौड़गढ़। भीषण गर्मी में दुर्ग पर पर्यटकों को पीने के पानी नहीं मिल पाने से दुर्ग के पार्षद के नेतृत्व में आज ठंडे पानी की प्याऊ का उद्घाटन किया। देश विदेश से आने वाले दुर्ग पर पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है, पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हैं। स्थानीय नागरिकों ने जब नगर परिषद के आयुक्त से भेंट की, लेकिन नगर परिषद से कोई व्यवस्था नहीं की गई।
क्षेत्रीय पार्षद अशोक वैष्णव को इस समस्या से अवगत कराया तो उन्होंने सात बीस देवरी जैन मंदिर के पास आज पानी की प्याऊ का उद्घाटन किया जो आगामी दो महीने तक चालू रहेगी। इस मौके पर पार्षद विजय सिंह चौहान, देवराज साहू, फोटोग्राफर यूनियन के राकेश पलिया, पुष्कर माली, रमेश सालवी, नरेश नाथ, लक्ष्मण माली, मुकेश खन्ना, अंकुश जैन मयंक नीलमणि, संदीप बाथरा, संदीप सेन सहित दुर्ग के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।