मनासा। तहसील क्षेत्र के गांव देवरी खवासा में शनिवार देर शाम को कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा हिन्दुओं पर किए गए हमले के विरोध में ग्रामीणों ने आतंकवाद का पुतला फूंका और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए ।पहलगाम में मारे गए हिंदुओं के प्रति शोक व्यक्त किया और मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।ग्राम पंचायत सरपंच अंबाराम गुजर और शैलेन्द्र राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी हमला करने वाले आतंकियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दे ताकि भविष्य में कोई भी आतंकी इस तरह की घटना कारीत ना करे और न ही भारत की और नजर उठाकर देखे ।आतंकवाद का पुतला दहन के दौरान ग्रामीणों ने जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नार लगाए और घटना का विरोध करते हुए आक्रोश जताया ।