नीमच। कलेक्टर कार्यालय पर आज विकासखंड मनासा के ग्राम पंचायत चेनपुरिया ब्लॉक के ग्रामीणों द्वारा जल समस्या के समाधान करने को लेकर एक ज्ञापन दिया गया। कलेक्टर के नाम दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि गांव चेनपुरिया ब्लॉक, गांधी सागर बांध डूब क्षेत्र से विस्थापित ग्राम है। जिसे गांधी सागर अभ्यारण में क्षेत्र में पुनर्स्थापित किया गया था।यह गांव पठारी क्षेत्र में स्थित होने के कारण लगातार पानी की समस्या से जूझ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी ना होने के कारण हमारी पानी और मवेशी चराई के लिए निर्भरता गांधी सागर अभ्यारण पर रहती है। ज्ञापन में मांग की गई है कि चेनपुरिया गांव के नजदीक स्थित ग्रीनको हाइड्रो पावर प्लांट ग्रीनको जल विद्युत परियोजना से पानी का प्रवाह गांव में आने वाले बरसाती नाले में किया जाए। जिससे गांव और गांधी सागर अभ्यारण्य में पानी की उपलब्धता 12 माह बनी रहे । चौनपुरा के नाले में नया स्टॉप डेम निर्माण कराया जाए। गांववासियों का कहना है पानी उपलब्ध हो जाता है तो हम यहीं पर चारा उत्पादन कर सकेंगे। जिससे चेनपुरिया ब्लॉक के साथ-साथ जूना पानी भुज के लोगों की चराई निर्भरता गांधी सागर अभ्यारण से समाप्त हो सकेगी ।