चित्तौड़गढ़। बुधवार को निम्बाहेड़ा में अक्षय तृतीया पर दिगम्बर जैन धर्मवलंबियों ने श्री भक्तामर विधान महापूजा कर विविध धार्मिक आयोज़न किए।
समाज के प्रवक्ता मनोज़ सोनी के अनुसार सरावगी गली स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन जिनालय मे बुधवार प्रातः श्री जिन प्रतिमा के महा कलशाभिषेक कर शांति धारा सम्पन्न कर श्री भक्तामर विधान पूजा अनुष्ठान का आयोज़न किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तामर के 48 मंत्रो के साथ दीप प्रज्वलित कर बारी-बारी से सामूहिक अर्घ्य भगवान वेदी के समक्ष श्रद्धांपूर्वक विसर्जित किए। तत्पश्चात् पूरे दिवस धर्मवलंबियों ने धार्मिक आराधना कर संध्या बेला मे आदिप्रभु के समक्ष दीपदान कर भक्तामर के पथ कर भक्ति क़ी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया।