BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2025, 8:00 pm
KHABAR : 36 साधुओं सहित नीमच में विराजित हुए आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज, धर्मसभा को किया संबोधित, बोले- आहार दान के पुण्य से मोक्ष की प्राप्ति होती हैं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी 36 साधुओं सहित नीमच में विराजित हैं। अक्षय तृतीया जैन धर्म के दृष्टिकोण से परम पावन दिवस है क्योंकि प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का अक्षय तृतीया  वैशाख शुक्ला तीज को एक वर्ष के बाद उपवास के बाद  पारणा होकर प्रथम आहार  हुआ था श्री आदिनाथ भगवान ने श्रमण साधुओं के लिए आहार चर्या का मार्गदर्शन किया। श्री ऋषभदेव भगवान ने गृहस्थों को असि ,मसी,कृषि ,शिल्प ,कला और वाणिज्य आवश्यक कार्यों का ज्ञान कराया अपनी पुत्रियों ब्रह्मी और सुंदरी के माध्यम से अंक ओर लिपि का ज्ञान कराया।वह जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर,उनके पुत्र भरत प्रथम चक्रवती अन्य पुत्र अनंत वीर्य प्रथम गणधर तथा बाहुबली प्रथम कामदेव हुए।
उन्होंने सभी 100 पुत्रों को विभिन्न कलाओ का ज्ञान कराया। यह मंगलदेशना पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ने नीमच की धर्म सभा में प्रकट की। राजेश पंचोलिया अनुसार आचार्य श्री ने आगे बताया कि श्री ऋषभदेव ने 84 लाख वर्ष पूर्व की आयु में जब एक लाख वर्ष पूर्व की आयु शेष थी तब दीक्षा धारण की। आचार्य श्री ने बताया कि 83 लाख वर्ष होने के बावजूद तीर्थंकर  वृद्ध नहीं बुढ़ापा नहीं आता है सदा वह जवान रहते हैं। 
आचार्य श्री ने बताया कि श्री आदिनाथ महा मुनिराज ने छह माह का योग धारण कर उपवास किया था आगामी 6 माह में उपवास के बाद जब आहार के लिए निकले तो 6 माह तक उन्हें आहार की विधि नहीं मिली आहार नहीं हुआ क्योंकि किसी को भी साधुओं को आहार देने का ज्ञान नहीं था ,अनेक श्रावक कोई हीरे रत्न लाता था, कोई राज्य सौंपता था, कोई कन्याएं देता था किंतु आगम की विधि अनुसार उन्हें आहार के लिए नवधाभक्ति से पड़गाहन नहीं करते थे। तब आहार के लिए एक नगर से दूसरे नगर भ्रमण विहार करते हुए हस्तिनापुर के राजा श्रेयांस को महा मुनिराज आदिनाथ की मुद्रा देखकर पूर्व भव का जाति स्मरण हुआ और उन्होंने श्री आदिनाथ महामुनिराज का पड़गाहन किया ओर गन्ने के रस से आहार कराया आचार्य श्री ने इस अवसर पर बताया कि प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी महाराज ने वर्ष 1915 में क्षुल्लक दीक्षा ली थी ,उस समय श्रावकों को नवधा भक्ति से आहार चर्या का ज्ञान नहीं था 3दिन से ज्यादा उपवास हो गए।तब मंदिर के उपाध्याय ने साधु के पड़गाहन की सही विधि बताई तब आहार हुआ।आचार्य श्री ने बताया कि दान की दृष्टि से तीर्थंकर उत्तम,मुनि औरआर्यिका मध्यम तथा क्षुल्लक और क्षुल्लिका जघन्य पात्र होते है पात्रों  को आहारदान से वैसा फल प्राप्त होता हैं। आहारदान देने से राजा श्रेयांश मोक्ष गए। मानव जीवन की सार्थकता आहार दान,अभय दान ,औषधी दान और शास्त्र दान देने से होती हैं  इससे पुण्य की प्राप्ति होती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE