BREAKING NEWS
NEWS : नवगठित जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने.. <<     NEWS : धंसी नालियों की जालियां बनीं हादसों की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और सिंह राशि वालों को मिलेगी हर.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2025, 11:51 am
BIG NEWS : सरकारी टीचर ने दहेज में मांगे 11 लाख और कार, दूल्हन पहुंची थाने, 9 लोगों पर एफआईआर, 6 मई को होना था विवाह, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। सगाई के बाद दहेज की डिमांड करने वाले सरकारी शिक्षक शैलेंद्र झारिया सहित 9 लोगों के खिलाफ गोहलपुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। झारिया परिवार ने 11 लाख नकद और लग्जरी कार की डिमांड की। मांग पूरी न करने पर रिश्ता तोड़ दिया, तो बुधवार रात परिजनों के साथ दुल्हन खुद थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। इनकी 27 अप्रैल को शहर के एक बड़े होटल में सगाई हुई थी और 6 मई को शादी होनी थी।


मामला जबलपुर का है। त्रिमूर्ति नगर की रहने वाली युवती की शादी कृष्णा कॉलोनी निवासी शैलेंद्र झारिया से तय हुई थी। शहर के एक होटल में 27 अप्रैल को सगाई के रस्में पूरी हुईं। दुल्हन और परिवार खुश था, तभी दुल्हा पक्ष से 11 लाख नकद और लग्जरी कार की डिमांड आ गई। दुल्हन पक्ष ने नकद और कार देने में असमर्थता जताई, तो दुल्हा पक्ष ने यह कहते हुए रिश्ता तोड़ दिया कि आप लोग हमारे रिश्तेदार बनने लायक नहीं हैं।


एसआई संध्या तिवारी ने बताया कि-शैलेंद्र के परिवार वालों को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है, कार्रवाई जारी है।


सगाई में दिए दो लाख और जेवर
युवती के पिता संतोष झारिया ने अपनी हैसियत के हिसाब से दो लाख रुपए नकद के साथ जेवर और कपड़े दिए। शैलेंद्र और उसका परिवार भी सगाई से खुश था। सगाई के बाद विवाह की तारीख पक्की हो गई। 6 मई को फेरे होने थे। दोनों ही परिवार तैयारी में जुट गए।


दहेज कम है, कुछ और मिल जाता तो ठीक रहेगा
युवती के पिता संतोष झारिया ने बताया कि 29 अप्रैल को दूल्हे शैलेंद्र की मां सरोज झारिया का फोन आता है और वे 11 लाख एवं लग्जरी कार की डिमांड करती हैं। कहते हैं कि 2 लाख रुपए बहुत कम हैं, यदि 11 लाख और कार मिल जाती तो अच्छा होता। शादी के चंद दिन पहले ही अचानक से हुई डिमांड सुनकर लड़की के पिता परेशान हो जाते हैं और 30 अप्रैल को जब शैलेंद्र के घर जाते हैं तो कहा जाता है कि अगर डिमांड पूरी नहीं हुई तो, आप अपनी लगुन वापस ले जा सकते हैं।


झारिया ने बताया कि शादी पक्की होते समय लड़के वालों का कहना था कि हमें कुछ भी दहेज नहीं चाहिए, इसके बाद भी अपनी हैसियत के अनुसार 51 हजार रुपए नकद, अंगूठी और टू-व्हीलर देने को तैयार हुए, जिस पर युवक की मां ने कहा कि टू-व्हीलर नहीं नकद दे दीजिए, इसके बाद 2 लाख रुपए की लगुन चढ़ाई गई।


मैं सरकारी टीचर हूं-11 लाख तो बनता है
युवती के पिता शैलेंद्र की मां को समझाते रहे कि अचानक से इतना सारा पैसा और कार की व्यवस्था नहीं हो पाएगी। शादी की तैयारी में ही बहुत सारा पैसा खर्च हो गया। इस पर शैलेंद्र का कहना था कि मैं सरकारी टीचर हूं, 11 लाख रुपए तो देना बनता है। युवती के दादा वीरेंद्र झारिया ने बताया कि शैलेंद्र को शादी के लिए बहुत मनाया पर वह नहीं माना और यह कहते हुए घर से बाहर निकाल दिया कि शादी की तारीख के दिन ही, मैं किसी और लड़की से शादी करूंगा।


इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज
बुधवार देर रात दुल्हन और उनके परिवार वाले गोहलपुर थाने पहुंचे और पूरा घटनाक्रम बताया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हा शैंलेद्र झारिया सहित सरोज झारिया, भगवत झारिया, शिल्पा झारिया, पवन राज, आस्था झारिया, शुभम झारिया, चंद्रिका मेहरा और उमा झारिया के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961(3) और भारतीय न्याय संहिता 2023, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE