मंदसौर। जिले के मल्हारगढ़ थाना अंतर्गत महू-नीमच हाइवे मार्ग पर स्थित होटल नाकोड़ा के पास मंदसौर से नीमच की ओर जा रही कार पर लिपिस्टिक का वृक्ष गिर गया। जिसके चलते कार का संतुलन बिगड़ा और खाई में उतर गई। गनीमत रही की घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा हैं कि आई 20 कार में नीमच निवासी चार व्यक्ति सवार थे। जो रतलाम से नीमच जा रहे थे। इसी दौरान महू-नीमच हाइवे मार्ग पर मल्हारगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बरखेड़ा से आगे होटल नाकोड़ा के पास चलती कार पर वृक्ष गिर गया। घटना में दो कारें क्षतिग्रस्त हुई गनीमत रही घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
वहीं मौके पर एकत्रित भीड़ की मानों तो सड़क किनारे आग लगाने के कारण लिपिस्टिक का वृक्ष निचे से जल चूका था। इसी दौरान तेज हवा चलने के कारण अचानक वृक्ष गिरने की बात सामने आई।