नीमच। प्रदेश के अग्रणी नेत्र चिकित्सालय गोमाबाई नेत्रालय के विशेषज्ञों के दल ने विश्व मजदूर दिवस के परिप्रेक्ष्य में राजस्थान के समीपस्थ चितौड़गढ़ में आयोजित दो निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविरों में 268 व्यक्तियों के नेत्र परीक्षण किया और इस दौरान नेत्र रोग के लक्षण , बचाव एवं उपचार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई ।
गोमाबाई नेत्रालय प्रबंधन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विश्व मजदूर दिवस के प्रसंग को लेकर राजस्थान के चितौड़गढ़ के शास्त्री नगर के सरकारी विद्यालय एवं एनजीओ विक्टर राउंड टेबल 361 के परिसर में नेत्र रोग परीक्षण शिविरों का सफल आयोजन किया।
दोनों संस्थान के माध्यम से आयोजित इन शिविरों में नेत्र विशेषज्ञों ने 268 से अधिक व्यक्तियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण कर आवश्यकतानुसार व्यक्तियों को दवाइयां तथा 107 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्में भी प्रदान किए गए ।
कुछ लोगों को चिकित्सा के लिए नेत्रालय रेफर किया गया-
नेत्रों की जांच के आधार पर गम्भीर रोग पाए जाने पर 17 मरीजों को नेत्रालय रैफर किया गया है जिनका निर्धारित तिथिवार कार्यक्रम अनुसार उपचार किया जाएगा । इसी प्रकार 09 व्यक्तियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन की सलाह दी गई । इन चयनित रोगियों का ऑपरेशन भी निःशुल्क किया जाएगा ।
शिविरों के दौरान नेत्र रोग , लक्षण , बचाव के लिए सावधानियां एवं सही उपचार के बारे में जन - जागरूकता के उद्देश्य से विस्तृत जानकारियां भी प्रदान की गई । गोमबाई नेत्रालय प्रबंधन ने आयोजक एनजीओ विक्टर राउंड टेबल 361 और सम्बद्ध अन्य सहयोगियों की शिविरों के सार्थक आयोजन के लिए सराहना की ।