चित्तौड़गढ़। उपनगरीय क्षेत्र मधुवन विस्तार स्थित श्री धरणीधर सर्किल से महेशपुरम जाने वाले रास्ते सहित महेशपुरम क्षेत्र में गड्डो की इतनी भरमार है कि आज हुई मामूली सी बारिश ने मानो इस रोड़ से गुजरने वालों का रास्ता ही बंद कर दिया हो।
मधुवन विस्तार स्थित श्री धरणीधर सर्किल से आने जाने वालों में करीब दर्जनभर कॉलोनियों के निवासी आते एवं जाते है। इस समस्या के संबंध में पूर्व में भी समाचार पत्रों समाचार प्रकाशित हुआ तो प्रशासन ने मात्र लाल मिट्टी डालकर इतिश्री कर ली। जो आज भी राहगीरों के लिए मुसिबत का सबब बनी हुई है। इसी सड़क मार्ग पर दो-तीन विद्यालय भी स्थित है, जिससे बच्चों को स्कूल जाने आने में बहुत ही परेशानी होती है। श्री धरणीधर सर्किल से होकर गुजरने वाले कॉलोनियों में शंकरपुरम, शिव विहार, शिवपुरम, अमन विहार, प्रेम रजिडेन्सी, महेशपुरम आदि कई कॉलोनिवासी प्रतिदिन इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं जिनके लिए यह मार्ग मुसीबत का सबब बना हुआ है। ऐसा नहीं है कि इस मार्ग पर हो रहे गड्डो के बारे में नगर परिषद को जानकारी नहीं है, इसका पता होने के बाद जहां रोड़ सही बनी हुई वहा पर रोड़ निर्माण कार्य करवाया जा रहा है पर इस मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है। इस मार्ग का डमारीकरण करने की मांग बहुत लम्बे समय से की जा रही है, लेकिन अभी तक इस मार्ग को सही नहीं किया गया। नगर परिषद एवं प्रशासन से अनुरोध है इसी मार्ग से होकर प्रशासन के आलाधिकारी भी गुजरते है जो निम्बाहेड़ा रोड़ स्थित नई कोर्ट एवं सदर थाना की ओर जाते है। इस मार्ग का अतिशीघ्र डामरीकरण कर लोगों राहत प्रदान कराये।