डेस्क। कल राजस्थान में हुई बागीदौरा विधायक द्वारा एक अवैध खनन प्रकरण के मुद्दे को विधानसभा में नहीं उठाने के नाम पर जो 10 करोड की डील की है तथा 1 लाख एक बार तथा 20 लाख की दूसरी किश्त लेते समय जो एसीडी ने प्रकरण दर्ज किया है। यह सारा खेल सामने आने के बाद आम जनता के साथ विभिन्न विभाग तहसील थाना नगरपालिका महिला एवं बाल विकास विभाग सहित एंनडीपीएस एक्ट में पट्टे देने तथा धारा 8/18 के बाद 8/29 के तहत मुल आरोपी द्वारा अन्य नाम लेने पर जो वसुली की जाती है वह बिना सांसद विधायक एवं अधिकारी की मीलीभगत के नहीं हो सकती है। इस प्रकार की चर्चाएं उदयपुर संभाग क्षेत्र में आम चलती रहती है। साथ ही विधायक सांसद द्वारा अपने ही लोगों एवं चहेतों को वसूली हेतु उस विभाग में बिठाना आम बात है तथा लगभग-लगभग हर विधानसभा में जनप्रतिनिधियों सांसद विधायक द्वारा यह खेल खेला जाता है तथा आम जनता सब जानती भी है, लेकिन ठोस सबूत एवं पर्याप्त जानकारी के अभाव में यह खेल बरसों से इन जनप्रतिनिधियों द्वारा खेला जाता रहा है, लेकिन आज दिन तक इस प्रकार की कार्यवाही नही हुई।
पहली बार भाजपा प्रदेश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा एसीडी को स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे एक विधायक को आम जनता एवं आदिवासियों के साथ किए जा रहे छलावे को उजागर किया जा सका। सीए गुणवन्त लाल शर्मा ने आने वाले समय में सभी विधायक उनके क्षेत्र में कही इस प्रकार के कार्यों में लिप्त है तो उन पर भी आमजन की शिकायतों एवं ठोस सबूतों के आधार पर कार्यवाही हो सके। इसके लिए पुख्ता इंतजाम करें।
शर्मा ने कहा कि ऐसे विधायक को विधानसभा में उसकी सदस्यता समाप्त कर जन प्रतिनिधित्व कानून में मिले विशेषाधिकार को समाप्त करने सहित राजस्थान में सभी विधायकों के कार्यकलाप जो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष इस प्रकार की गतिविधियों में संलग्न है तथा जनता में जनप्रतिनिधियों की छवि को नुक्सान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन पर रोक लगाने हेतु उचित क़दम उठाए ताकि एसे जनप्रतिनिधि आम जन का शोषण करने में सहायक नही हो सके।
शर्मा ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि उनके रिश्तेदार नोकर एवं उनके चहेते के नाम से खरीदी गयी आय से अधिक बेनामी संपत्ति की जाच को भी उजागर करने का काम सरकार करे तो सभी विधायकों सांसदों द्वारा इकट्ठी की जाने वाली बेनामी संपत्ति से उनके द्वारा किए गए सभी कारनामे सामने आ जाएंगे।
शर्मा ने कहा है कि बहुत से सांसद विधायक ने एस सी एस टी से जमीन भुमी भवन होटल खरीदने सहित कालेज विश्व विद्यालय मेडीकल कालेज सहित जहा जहा एसी काली कमाई लगा रखी है उनको उजागर करने हेतु ठोस कदम उठाए ताकि एसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो।