भगवानपुरा। गुरुवार शाम को नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। थाना प्रभारी कैलाश चौहान, सहायक उपनिरीक्षक मुकेश कुमरावत एवम जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक महेश कुमार खराडे की उपस्थिति में खेल शिविर की शुरुआत की गईं। विकासखंड समन्वयक भानुप्रताप सिंह दसौंधी ने बताया कि, ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर एक माह तक चलेगा, जिसमें खिलाड़ियों को फुटबॉल, कबड्डी, वालीबॉल के साथ-साथ योग और फिजिकल फिटनेस का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षकों के रूप में आफताब खान और विजय पाटिल नियमित रूप से बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रतिदिन प्रशिक्षण के उपरांत हेल्दी नाश्ते के रूप में चने और मूंग उपलब्ध कराए जाएंगे। बता दे कि, बच्चों को खेलों के लिए जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष विभाग द्वारा एक माह का ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जाता हैं। कार्यक्रम में अब्दुल्ला खान,गिरधारी टेमरे,नीलेश वास्कले सहित बड़ी संख्या में छोटे बड़े बच्चे मौजूद थे।