नीमच। शहर में विद्युत वितरण कंपनी कल दिनांक 17.05.2025 (शनिवार) को 11 केवी रेलवे फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रखेगी। सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 17.05.2025 (शनिवार) को प्री. मानसून लाईन मेंटेनेंस का कार्य होने के कारण 11 केवी रेलवे फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 07 से 11 बजे तक बंद रहेगा।

11 केवी रेल्वे फीडर बंद रहने से ऑफिसर कॉलोनी, किलेश्वर ग्रीड के सामने, कुमारिया विरान, किलेश्वर गेट से रेलवे स्टेशन तक, राज पैलेस, कृषि उपज मण्डी का आंशिक क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्र प्रभावित होंगे। आवश्यकता के अनुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।
