BREAKING NEWS
KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<     NEWS : श्री काली कल्याण धाम सेंथी में श्री.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ को विकास की बड़ी सौगात, 1,600 कार्यों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में नशे के खिलाफ.. <<     NEWS : पद्मिनी विहार आवासीय योजना का भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों के लिए लकी रहेगा दिन,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2025, 12:52 pm
KHABAR : रेलवे सलाहकार समिति में की मीटिंग में उठा मुद्दा‎, मालवा एक्स. निशातपुरा से चलाने की तैयारी, 50 प्रतिशत यात्रियों को होगी दिक्कत, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। पिछले दो साल से तैयार निशातपुरा स्टेशन को शुरू करने के लिए यहां मालवा एक्सप्रेस का स्टॉपेज देने की तैयारी है। रेलवे का प्रस्ताव है कि अभी भोपाल मेन स्टेशन पर आ रही यह ट्रेन निशातपुरा से बीना की ओर चली जाए। यदि ऐसा हुआ तो इसमें भोपाल से जाने वाले 50 प्रतिशत यात्रियों को 5 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा।


जहांगीराबाद से लेकर कोलार रोड, होशंगाबाद रोड और भदभदा रोड के लोगों के लिए ज्यादा परेशानी होगी । विगत कुछ वर्षों में भोपाल का विकास दक्षिणी दिशा में ज्यादा हो रहा है, जैसे कटारा हिल्स, बावड़िया, सलैया, कोलार रोड पर नयापुरा आदि। इन स्थानों के लोगों को भोपाल जंक्शन ही बहुत दूर पड़ता है। कभी-कभी तो वहां पहुंचने के भी दो-दो घंटे लग जाते हैं। करना पड़ेगी।


कैब और टैक्सी का खर्चा 50 से 150 रुपए तक बढ़ जाएगा। यह मामला जेडआरयूसीसी की शुक्रवार को जबलपुर में हुई बैठक में सामने आया। मालवा एक्सप्रेस को भोपाल के स्थान पर निशातपुरा से चलाए जाने और स्टॉपेज देने संबंधी प्रस्ताव रेलवे जीएम के माध्यम से भेजा जा चुका है। सांसद आलोक शर्मा तक इस प्रस्ताव पर सहमति जता चुके हैं।


जबलपुर में शुक्रवार शाम हुई पश्चिम मध्य रेल जोन की क्षेत्रीय उपयोगकर्ता व सलाहकार समिति की मीटिंग में रेलवे जीएम शोभना बंदोपाध्याय के सामने यह मामला उठा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE