गुना। मन की बात कार्यक्रम के 122वें एपिसोड में लोगों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरे देश में सेना का अभिनंदन हो रहा है। भारतीय आर्मी ने पाकिस्तान में सटीक कार्रवाई की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 122वें संस्करण का लाइव प्रसारण आज रविवार को बूढ़े बालाजी मंडल के बूथ क्रमांक 98, महावीर पुरा शक्ति केंद्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने बूथ के समस्त कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। मन की बात प्रोग्राम के 122वें एपिसोड में लोगों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, गुस्से से भरा है, लेकिन दृढ़ है। आज हर भारतवासी का संकल्प है कि आतंकवाद को खत्म करना है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं द्वारा दिखाई गई बहादुरी ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया भर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक नया आत्मविश्वास और उत्साह भरा है।