BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2025, 3:52 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की पिपलिया मंडी थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का आरोपी, जब एक्शन में आई खाकी तो की ये बड़ी कार्रवाई, सफेमा न्यायालय ने जारी किया करोड़ों रूपये की संपत्ति को फीजिंग करने का आदेश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। मप्र शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं गंभीर अपराध में फरार आरोपियों की धरपकड एवं उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही एवं उनके द्वारा अवैध व्यापार से अर्जित सम्पत्ति के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुपालना हेतु जिला पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद द्वारा जिले में समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है जिसका जिला स्तरीय पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी द्वारा किया जा रहा है।

कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण-
आरोपी दशरथ जाट पिता ओमप्रकाश जाट निवासी चावली के विरूद्ध थाना पिपलियामंडी पर अपराध क्रमांक 69/24 धारा 450, 460, 394, 397, 302 भादवि एवं 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध है। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में वर्ष 2018 में राजस्थान राज्य के थाना निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ में एवं वर्ष 2022 में गुजरात राज्य के थाना राजगढ जिला पंचमहल पर भी मादक पदार्थ की तस्करी के अपराध पंजीबद्ध है।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ़ नरेन्द्र सोलंकी के निर्देशन में थाना प्रभारी पिपलियामंडी निरी विक्रम सिंह इवने द्वारा फरार आरोपी दशरथ जाट निवासी ग्राम चावली थाना पिपलियामंडी की वंशावली निर्मित की गई उक्त वंशावली के आधार पर परिवार एवं रिश्तेदारो की सम्पत्ति की जानकारी एकत्रित कर प्रकरण तैयार कर सक्षम प्राधिकारी सफेमा / एनडीपीएसए न्यायालय मुंबई प्रस्तुत किये गये। सफेमा न्यायालय मुंबई द्वारा प्रकरण में युक्ति युक्त सुनवाई के अवसर उपरांत SAFEMA (Forfeiture Of Property) ACT 1976 के तहत अंतिम आदेश जारी किया गया, जिसमें फरार आरोपी दशरथ जाट, उसके परिवारजन एवं रिश्तेदारों की अवैध रूप से अर्जित भूमि, मकान एवं वाहन, कुल सम्पत्ति 18,90,87,595/- रूपये का फ्रीजिंग आदेश जारी किया गया।

सराहनीय कार्य नरेन्द्र सोलंकी अअपु मल्हारगढ, निरी विक्रम सिंह इवने थाना प्रभारी पिपलियामंडी, उनि (एम) चन्द्रशेखर बैरागी रीडर पु.अ. मंदसौर, उनि सत्येन्द्र सैनी थाना पिपलियामंडी, आर गोविन्द पाटीदार अअपु कार्यालय मल्हारगढ, आर जुगुल किशोर, आर पवन पाटीदार, मआर संध्या बैरागी थाना पिपलियामंडी जिला मंदसौर।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE