मनासा। बुधवार देर शाम 5 बजे बाद मनासा सहित ग्रामीण अंचल में चली तेज आंधी-तूफान के कारण कई पेड़ गिर गए, जिससे कई वाहनों को नुकसान हुआ। तेज हवाओं और बारिश के कारण सड़कों पर जाम लग गया और बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।
मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत चपलाना में सहकारी सोसायटी में आंधी-तूफान के कारण कई बड़े पेड़ टूट गए और उखड़ गए, जिससे परिसर में खड़े वाहनों नुकसान पहुंचा व एक दिवाल धराशाई हो गई। वहीं तेज बारिश के कारण ग्राम खजूरी में कई घरों में पानी घुस गया जिस से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली के तार टूटने से देर रात तक गांव में अंधेरा छाया रहा।