BREAKING NEWS
रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2025, 11:27 am
KHABAR : महामांगलिक महोत्सव ज्ञान गंगा की सरिता में सैकड़ों धर्मालुओं ने लगाई डुबकियां, उपस्थितों को मिला श्री नवरत्न सागर सूरिश्वर जी मसा का सान्निध्य, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। मालवा के नंदन कोटी कोटि वंदन....., गुरुजी हमारो अंतर नाथ हमने आपको आशीर्वाद..३..., गुरुजी हमारे आएं हैं नई रोशनी लाएं हैं......आदि गगनभेदी जयघोष के साथ बुधवार को जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन श्री संघ के तत्वावधान में भोपावर तीर्थाेद्वारक मालव भूषण परम् पूज्य आचार्य भगवंत श्री नवरत्न सागर सूरिश्वर जी म.सा.जी की रोग शौक नाशक महामांगलिक प्रदाता वागड़ विभूषिण वात्सल्य वारिधि परम् पूज्य आचार्य महाराजा के द्वारा जैन समुदाय को सर्व संकट हरनारी मनोवांछित पूर्ण करने वाली विविध मंत्रों से परिपूर्ण आधी व्याधि उपाधि निवारक महान चमत्कारी महामांगलिक चीताखेड़ा में पहली बार शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में श्रवण किया गया जिसका ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में जैन अजैन धर्मालुओं ने बड़े ही एकाग्रचित्त होकर पूरे मनोभाव से श्रवण किया। 
महामांगलिक शुरू होने से पूर्व राजस्थान के झालावाड़ से आए भजन गायक लाला मस्ताना ने अत्याधुनिक वाद्य यंत्रों की स्वरलहरियों के साथ अपने मधुर कंठ से सुमधुर.. सजो दो घर को गुलशन सा मेरे गुरुदेव आएं हैं......., धरती को कागज करुं और लेखनी करुं बलराज..., गुरु बड़े ज्ञानी वंदन कर लो मिच्छामि.....गुरु वंदना की। गुरुवर जीनको याद करें वो लोग निराले होते हैं......आदि सुमधुर भजनों की प्रस्तुति के साथ गुरु भक्ति करने के पश्चात् चीताखेड़ा की पावन धरा पर वागड़ विभूषिण वात्सल्य वारिधि परम् पूज्य आचार्य भगवंत श्री मृदुरत्न सागर सूरीश्वर जी महाराजा के मुखारविंद से आत्मरक्षा मंत्र,तन और वस्त्र शुद्धि मंत्र,शरीर के अंगों के दर्द निवारक मंत्रों सहित कई मंत्रों का स्वादन करवाया गया। साथ ही मंगलाचरण के पश्चात् महामांगलिक श्रवण कराया गया। महामांगलिक महोत्सव में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। 
महामांगलिक से पूर्व श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय से बैण्ड बाजों और ढोल ढमाकों के साथ भव्य वरघोड़े के रूप में मालवा के नंदन वागड़ विभूषिण वात्सल्य वारिधि परम् पूज्य आचार्य भगवंत श्री मृदुरत्न सागर सूरीश्वर जी महाराजा और परम् पूज्य साध्वी श्री शासन ज्योति श्री जी म.सा. आदि ठाणा 3 को गांव के विभिन्न मार्गों से महामांगलिक महोत्सव स्थल नाचते झूमते हुए ले गए। वरघोड़े में कुमार पाल राजा और  रानी को एक विशेष बग्गी में बिठाया गया था। वरघोड़े में सैकड़ों जैन अजैन धर्मालुजन मौजूद थे। महामांगलिक महोत्सव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती,जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक, धर्म रत्न पार्श्वनाथ तीर्थ के अध्यक्ष रमेश चौधरी जमुनिया ,रंभावली तीर्थ के अध्यक्ष पारसमल लसोड, पारस गोपावत नीमच, भीड़ भंजन पार्श्वनाथ मंदिर के ट्रस्टी विरेंद्र लोढ़ा, पारसमल मुरडिया नीमच,हरवार श्री संघ अध्यक्ष बाबूलाल जैन,कनगटटी श्री संघ राजेश सकलेचा सहित कई क्षेत्रों से जैन श्री संघों के पदाधिकारीयों ने शिरकत कर महामांगलिक ज्ञान गंगा में डुबकीयां लगाई। किसी ने कहा मैं तो धन्य हो गया तो किसी ने कहा मेरा जीवन सफल हो गया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE