चित्तौड़गढ़। चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति द्वारा आज शहीद पार्क स्थित अश्वारूढ़ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पाजंलि अर्पित कर वीर शिरोमणी को याद किया गया।
अमन गौड़ ने बताया कि मातृभूमि के रक्षा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन न्यौछावर करने वाले महाक्रमी हिन्दुआ सूरज, एकलिंग दिवान, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 485वीं जन्म जयंती पर समिति द्वारा उन्हें याद किया गया।
चित्तौड़ी आठम महोत्सव के अध्यक्ष मुकेश नाहटा ने अपने विचार रखते हुए कहा वीर शिरोमणि प्रताप ने मेवाड़ की माटी के लिए कभी गुलामी स्वीकार नहीं की। हल्दीघाटी युद्ध में विदेशी आक्रांता अकबर को हराकर सम्पूर्ण मेवाड़ को फिर से विजय किया। हमें महाराणा प्रताप के पदचिह्नों पर चलते हुए राष्ट्र के प्रति, देश की माटी के प्रति समर्पित रहना चाहिए।
इस मौके पर अध्यक्ष मुकेश नाहटा, विजय वैष्णव, संतोष शर्मा, अमन गौड़, अर्जुन जोशी, अंकित वैष्णव, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, शुभम सेन, अरविन्द सिंह, विजय सोनी, कृष्णपाल सिंह, शुभम गोखरू, प्रदीप सिंह, शिवम तनेजा, भानुप्रताप सिंह, अंकुश पटवा, बालकिशन भाण्ड, राजवीर सिंह चुण्डावत, राहुल गुर्जर, जयपाल सिंह, नगेन्द्र सिंह, दक्ष जोशी, शुभम तनेजा, मोहित वैष्णव, भव्य गोखरू, हिमांशु सोलंकी, आदि उपस्थित थे।