नीमच। पालक महासंघ मध्य प्रदेश जिला इकाई नीमच के जिला अध्यक्ष जगदीश शर्मा महिला विंग जिला अध्यक्ष प्रियंका कवीश्वर के नेतृत्व में जांगिड़ ब्राह्मण समाज मंदिर जवाहर नगर नीमच पर पालक महासंघ मध्य प्रदेश जिला इकाई नीमच द्वारा पालक महासंघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कमल विश्वकर्मा के नीमच प्रवास हुआ आपके निजी कार्य प्रवास के अवसर पर नीमच जिला इकाई एवं नीमच जिला महिला विंग के सभी पदाधिकारी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विश्वकर्मा एवं साथ में पधारे अन्य पदाधिकारियों का भव्य स्वागत सत्कार किया गया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारी की बैठक आयोजित की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई नीमच जिला कार्यकारिणी द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की प्रशंसा की प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि संपूर्ण मध्य प्रदेश में नीमच जिला कार्यकारिणी का कार्य प्रथम रहा है नीमच जिला कार्यकारिणी निरंतर सेवा कार्यों में छात्र , पालक हित में कार्य कर रहे हैं यह प्रसन्नता का विषय है आशा है की कार्यकारिणी ऐसे ही आगे भी कार्य करती रहे , महिला विंग जिला इकाई के कार्यों की भी प्रशंसा की आपने कहा कि पालक महासंघ मध्य प्रदेश जिला इकाई नीमच ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए नीमच जिले में उत्कृष्ट सेवा कार्य किए हैं जो की प्रशंसनीय है बधाई के पात्र हैं ।आपने आगे की कार्य योजनाओं पर भी प्रकाश डाला ओर संगठन के भविष्य के कार्यों एवं गतिविधियों को करने का मार्गदर्शन प्रदान किया आगामी कार्यों की योजना बनाई गई ।
इस अवसर पर डॉ के के जैन मानव अधिकार आयोग मित्र, एवं पूर्व सदस्य किशोर न्याय बोर्ड जिला नीमच, प्रवीण शर्मा, राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी जांगिड़ ब्राह्मण समाज, एवं पूर्व सचिव भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी नीमच, नवीन अग्रवाल संरक्षक, प्रियंका कवीश्वर जिला अध्यक्ष महिला विंग पालक महासंघ मध्य प्रदेश जिला इकाई नीमच, आदि कई अतिथियों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया इस अवसर पर पालक महासंघ मध्य प्रदेश जिला इकाई नीमच एवं महिला विंग जिला इकाई नीमच के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियो द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण , दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम का संचालन आशा सांभर द्वारा किया गया।
अंत में जिला सचिव श्रवण शर्मा ष्राजष् द्वारा आभार प्रकट किया गया । कार्यक्रम में उमा जैन , भावना काठेंड़, मंजू जोगणिया, जगदीश चंद्र सुतार, संजय नागदा ,नागेश जोगणिया, कपिल शुक्ला, श्रवण शर्मा ,समाज सेवी बालकृष्ण सोलंकी एवं गुणवंत गोयल एवं शहर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
उक्त जानकारी प्रेस नोट के माध्यम से पालक संघ के सह जिला मीडिया प्रभारी संजय नागदा द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से जारी की गई ।