BREAKING NEWS
रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2025, 6:38 pm
KHABAR : सरवानिया महाराज में राणावत समाज के सान्निध्य में धूमधाम से मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। नगर में नीमच सिंगोली रोड शासकीय अस्पताल के पास राणावत समाज के सानिध्य में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी गई। 
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ मेवाड़ रियासत बड़वा जी (भाभा) बंटी बन्ना टोकरा जागीर ने कहा कि क्षत्रिय वंश में महाराणा जैसा वीर और साहसी कोई दूसरा होना काल्पनिक से परे है। महाराणा प्रताप का सम्पूर्ण जीवन नैतिक मूल्यों तथा आदर्शाे से भरा है, जिसका अनुसरण करके जीवन मे बहुत कुछ पाया जा सकता है। मातृभूमि की रक्षा के लिए आन, बान व शान कायम रखते हुए महाराणा प्रताप ने मुगलों की दासता स्वीकार करने की बजाए वनों में रहना ज्यादा श्रेयस्कर समझा तथा वतन की रक्षा के लिए जीवन के अंतिम सांस तक संघर्षरत रहे। इस दौरान अजय प्रताप सिंह राणावत ने कहा कि चेतक को क्यों याद करते हैं। महाराणा प्रताप के चेतक पर हाथी की सूंड बांधी जाती थी. जब भी महाराणा प्रताप की वीरता का बखान होता है तो उनके घोड़े चेतक को जरूर याद किया जाता है. कहा जाता है कि चेतक भी महाराणा की तरह काफी बहादुर था और उसकी छलांग, लंबाई को लेकर कई कहानियां प्रचलित है। 
इस अवसर महाराज सा कृष्णराज सिंह,श्रीधर सिंह ,नगर परिषद अध्यक्ष  रूपेंद्र सिंह जैन, कालू सिंह राणावत, पूर्व उपसरपंच  वीरेंद्र प्रताप सिंह राणावत, लक्ष्मण सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह, शिवराज सिंह, भेरू सिंह राणावत, दीपेंद्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह, योगेंद्र सिंह (भय्यू) ,मयंक प्रताप सिंह राणावत, उमेश सिंह राणावत, कृष्णपाल सिंह,पंकज धनगर,दीपक चौहरा, हरीश राठौर, रमेश कामड़ आदी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE