BREAKING NEWS
रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2025, 6:46 pm
KHABAR : देवरी खवासा में निकाली गई भव्य जल कलश यात्रा, महिलाओं ने सिर पर उठाए स्वर्ण कलश, पढे़ बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। गांव देवरी खवासा में मां अम्बे के स्वर्ण कलश स्थापना को लेकर सोमवार को भव्य जल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में ग्राम की बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश उठाकर भाग लिया। समस्त ग्रामवासी इस शोभायात्रा में श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्मिलित हुए।


जल कलश यात्रा ग्राम के मुख्य मार्गों से होती हुई यज्ञ स्थल तक पहुंची, जहां विशेष वैदिक अनुष्ठानों के साथ कलश स्थापना की गई। इस अवसर पर चांदी के कलश, ध्वज, गरुड़, घंटा आदि धार्मिक प्रतीकों की विधिवत बोली लगाई गई, जिनमें ग्राम के अनेक यजमानों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।


मुख्य आचार्य पंडित दशरथ शर्मा ‘चलदु वाले’ द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ कलशों की स्थापना कराई गई। उन्होंने बताया कि यह आयोजन ग्राम की सुख-समृद्धि और शांति हेतु किया जा रहा है। यज्ञ में सहयोग उनके साथियों और ग्रामवासियों द्वारा किया जाएगा।


समस्त ग्रामवासी इस आयोजन से अभिभूत दिखे और आयोजन समिति ने बताया कि आगामी दिनों में यज्ञ और धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला भी आयोजित की जाएगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE