मोरवन। ग्राम मोरवन के राजनगर में बाबा रामदेव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज से प्रारंभ हुआ इस महोत्सव में साध्वी प्रेम बाईसा के मुखारविंद से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसकी विशाल कलश यात्रा आज सुबह 10ः00 बजे ग्राम मोरवन के लक्ष्मी नारायण मंदिर(बड़े मंदिर) से प्रारंभ हुई शोभायात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा फूलों से जोरदार ऐतिहासिक स्वागत किया गया। शोभायात्रा में महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थी साथ ही घोड़े पर ध्वज लेकर श्रद्धालु चल रहे थे शोभा यात्रा में युवाओं में काफी जोश देखने को मिला जो पूरी शोभायात्रा में भगवान के भजनों पर थिरकते हुए नजर आए शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गाे से होती हुई कथा स्थल पहुंची जहां व्यास पीठ पर विराजित साध्वी प्रेम बाईसा ने अपने मुखारविंद से प्रथम दिवसीय कथा प्रारंभ करी, आज की कथा के मुख्य जजमान द्वारा पोथी पूजा की गई साथ ही मुख्य अतिथियों द्वारा व्यास पीठ पर विराजित प्रेम बाईसा व महंत श्री 1008 विरमनाथ जी महाराज का स्वागत सत्कार कराया गया।प्रथम दिन की कथा विश्राम के बाद आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया,विदित है कि ग्राम मोरवन के राजनगर में नवनिर्मित बाबा रामदेव मंदिर में मूर्ति की स्थापना होनी है। सात दिवसीय इस महोत्सव में श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है कथा रोजाना 12 बजे से प्रारंभ होगी।साथ ही महोत्सव में विद्वान पंडितो द्वारा 7 दिन तक विशेष अनुष्ठान यज्ञ कराया जा रहे हैं साथ ही रात्रि में धार्मिक आवेदन किए जाएंगे। आयोजक समिति श्री बाबा रामदेव मंदिर सेवा समिति ने सभी क्षेत्र की धर्म प्रेमी जनता से आग्रह किया है कि इस मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पधारे व धर्म लाभ लेवे।