BREAKING NEWS
REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : भादवामाता कॉरिडोर के लिए 17 करोड़ रुपये की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0” अभियान में पुलिस की जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमएसपी गेहूं खरीदी घोटाले में बड़ी.. <<     NEWS : 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : ​खरगोन वायु सेना में चयनित आशियाना खान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और मुखबिर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2025, 4:11 pm
KHABAR : फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में 113 रिजल्ट होल्ड, फर्जीवाड़े की आशंका, कमलनाथ बोले- बीजेपी सरकार का पेट बिना घोटाले नहीं भरता, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में लगातार घोटालों के आरोपों के बीच अब फॉरेस्ट गार्ड भर्ती भी विवादों में आ गई है। पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में गड़बड़ी उजागर होने के बाद अब फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में भी फर्जीवाड़े की आशंका जताई जा रही है। इसी कारण 113 अभ्यर्थियों का रिजल्ट फिलहाल होल्ड कर दिया गया है। इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है।


कमलनाथ ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,ष्जब तक रोज़ नया घोटाला न कर लें, बीजेपी सरकार के पेट का पानी हज़म नहीं होता। एक घोटाला ज़ोर का, काम इनका रोज़ का... अब फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के 113 पद होल्ड किए गए हैं। यहां भी फर्जीवाड़े का डर है।


सरकारी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह दूषित हो चुकी
कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया अब भरोसे के लायक नहीं रही। हर भर्ती में धांधली की आशंका रहती है। यह व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने की जरूरत है और ऐसा तभी संभव है जब भ्रष्टाचार में डूबी इस सरकार को हटाया जाए।


आरक्षक भर्ती को लेकर पहले भी उठाए थे सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री ने इससे पहले भी 12 जून को आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में सामने आई गड़बड़ी को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था,ष्भाजपा ने मध्यप्रदेश की पहचान घोटालों से जोड़ दी है। अब आरक्षक भर्ती घोटाले की नई परतें खुल रही हैं। 2023 में हुए चयन के बाद 561 अभ्यर्थी नौकरी जॉइन करने ही नहीं पहुंचे। जिस प्रदेश में एक-एक पद के लिए हजारों बेरोजगार कतार में खड़े हों, वहां इतने लोगों का न आना गड़बड़ी की तरफ़ इशारा करता है।


सॉल्वर गैंग और फर्जी दस्तावेज की आशंका भी जताई
कमलनाथ ने आशंका जताई कि हो सकता है कि यहां भी सॉल्वर गैंग ने परीक्षा दिलवाई हो या फिर फर्जी आधार कार्ड और पहचान के ज़रिए ऐसे लोग पास हुए हों, जो असल में परीक्षा में बैठे ही नहीं थे। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए ता।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE