BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: शहर में बेहतर यातायात सुविधा की तैयारी, 64.. <<     BIG NEWS : इंदौर में टमाटर ₹80 किलो, ₹800-1000 में एक कैरेट,.. <<     REPORT : 10 लाख की मुआवजा राशि का तीन साल बाद भी नहीं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महिला स्वयं सहायता समूहों ने उठाई 12.. <<     KHABAR : बेलाताल तालाब की सफाई में जुटे अधिकारी और.. <<     BIG NEWS : रहस्यमय ढंग से गायब हुआ पति, नीमच के जिला.. <<     KHABAR : ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर पहली.. <<     KHABAR : 64 लाख की लागत से बन रही सड़क का नगर पालिका.. <<     शहडोल में सीबीआई की कार्रवाई, कियोस्क अनुमति.. <<     छतरपुर में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की.. <<     KHABAR : क्रिकेट नही, अब फुटबॉल का खुखार, शहडोल के.. <<     "अजब चोर की गजब कहानी,CCTV को हाथ जोड़कर मांगी.. <<     खलटाका पुलिस चौकी पर मोहर्रम को लेकर शांति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में कांग्रेस.. <<     REPORT : भाजपा ने एकता बस्ती में लगाया जनकल्याण.. <<     VIDEO NEWS: नामांकन निरस्तीकरण पर घमासान,देश के.. <<     KHABAR : आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर खलटाका चौकी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2025, 10:31 am
BIG NEWS : एमपी में बारिश का दौर जारी, रीवा-गुना समेत इन जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, अगले 4 दिन बदला रहेगा मौसम, तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो ट्रफ की एक्टिविटी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने अब पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है। लगातार बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने अशोकनगर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा और मऊगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 24 घंटे में 2.5 से 4.5 इंच तक बारिश होने का अनुमान है। 


अगले 4 दिन तक पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का जारी रहेगा दौर 
साथ ही भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के बाकी जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिन तक पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में लो प्रेशर एरिया, तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो ट्रफ की एक्टिविटी है। एक ट्रफ प्रदेश के पास से गुजर रही है। इन वजहों से प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है।


गुरुवार को 16 जिलों में हुई बारिश 
प्रदेश के 16 जिलों में गुरुवार को बारिश का दौर रहा। रतलाम में सबसे ज्यादा सवा इंच पानी गिर गया। इंदौर में आधा इंच बारिश हुई। बारिश की वजह से कई शहरों में पारा काफी लुढ़क गया। इंदौर में दिन-रात का तापमान बराबर हो गया है। बुधवार-गुरुवार की रात में तापमान 24.3 डिग्री था, जबकि गुरुवार को यह 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE