BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<     NEWS : भामस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भारतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2025, 4:09 pm
KHABAR : विधानसभा सचिवालय पर भारी जल संसाधन विभाग, प्राक्कलन समिति की मांग पर भी नहीं भेजी 19 बिंदुओं पर रिपोर्ट, 142 योजनाओं में लेट लतीफी को लेकर समिति ने मांगा था जवाब, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। विधानसभा सचिवालय पर जल संसाधन विभाग भारी पड़ता नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्राक्कलन समिति की मांग पर भी अधिकारियों ने 19 बिंदुओं पर रिपोर्ट नहीं भेजी गई समिति ने मध्य प्रदेश में चल रही योजनाओं के खर्च और लेतलतीफी को लेकर विभाग से जानकारी मांगी थी। अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के मामले को लेकर भी समिति ने जवाब मांगा था। जल संसाधन विभाग के ईएनसी ने 3 दिन की भीतर रिपोर्ट सचिवालय को भेजने के आदेश दिए हैं। 142 योजनाओं में लेट लतीफी को लेकर समिति ने जल संसाधन विभाग से जवाब मांगा था। 


प्राक्कलन समिति ने मांगी थी यह जानकारी
जल संसाधन विभाग में अधिकारी, कर्मचारी, तकनीकी कर्मचारी के कितने पद स्वीकृत, कितने रिक्त और कितने भरे हुए हैं? जल संसाधन विभाग के एचओडी तथा अधीनस्थ कार्यालय में रिक्त पदों की भर्ती के लिए विभाग क्या कार्यवाही कर रहा है? विभाग के प्रदेश में कहां-कहां कार्यालय भवन नहीं हैं। कहां-कहां पर विभाग के भवन कार्यालय में चल रहे हैं, भवन विहीन कार्यालयों को नए भवन के लिए क्या प्लानिंग है। प्रदेश में किन जिलों में कौन से वृहद कार्य चल रहे हैं, जिले के आधार पर जानकारी दी जाए। जल संसाधन विभाग द्वारा कौन कौन सी मुख्य परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। जल संरक्षण के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं। 


विभाग और किसानों के बीच समन्वय को लेकर क्या प्रयास किए जा रहे हैं? त्वरित सिंचाई कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा किन क्षेत्रों में सिंचाई परियोजना का चयन किया जाता है। विज्ञान परियोजना के दूसरे चरण की शुरुआत कब हुई और वित्तीय सहायता कहां से दी जाती है, परियोजना कब तक चलेगी। डिजिटल वाटर लेवल रिकार्डर और स्वचालित मौसम विज्ञान प्रणाली के अंतर्गत प्रदेश में कितने वर्षामापी, जल स्तर रिकार्डर और मौसम विज्ञान रिकॉर्डर स्थापित हैं?


कौन सी परियोजनाएं पूरी हुईं, कितनी निर्माणाधीन
वर्ष 2022 से 2025 के बीच वृहद और मध्यम परियोजना तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना हर खेत को पानी के अंतर्गत कितने और किन परियोजनाओं को पूरा किया है और कितनी निर्माणाधीन हैं। नाबार्ड ऋण सहायता से चल रही परियोजनाओं के लिए दो चरण में कितना लोन मंजूर किया गया है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत नाबार्ड से कितनी वित्तीय सहायता वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में मिली है। वृहद सिंचाई परियोजना में छिंदवाड़ा कॉम्पलेक्स सिंचाई परियोजना और काठन जलाशय परियोजना तथा बाणसागर परियोजना बहुती नहर के प्रेशराइज्ड पाइप की अपडेट स्थिति क्या है?  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE