BREAKING NEWS
KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<     NEWS : भामस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भारतीय.. <<     BIG NEWS : 101 क्विंटल फूलों से सजा किलेश्वर महादेव.. <<     NEWS : सिंधी समाज ने मनाया सिंध स्मृति दिवस,.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2025, 5:40 pm
KHABAR : सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र मांडव में महिला एवं बाल विकास विभाग व मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में हुआ वित्तीय समावेशन कार्यशाला का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र मांडव में महिला एवं बाल विकास विभाग व मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को स्व सहायता समूह सदस्यों को महिला सशक्तिकरण हेतु वित्तीय साक्षरता पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। 

प्रशिक्षण में समस्त स्व सहायता समूह सदस्यों को वित्तीय साक्षरता के बारे में समस्त जानकारी दी गई। जिसमें बचत कैसे करना, बैंक में खाता कैसे खुलवाने, बैंक में बचत करने के फायदे, एफडी करने के फायदे, बैंक से ऋण लेने का फायदा, ब्याज दर की बारे में, डिजीटल इंडिया अंतर्गत ऑनलाइन बैंकिंग, नगद रहित व्यवहार, साइबर फ्रॉड आदि के बारे में भी सभी को विस्तार से बताया गया।

प्रशिक्षण जिला प्रबंधक सुक्ष्म वित्त प्रवीण सोलंकी व डिपंल जोशी के द्वारा दिया गया। बैठक का शुभारंभ धार विकासखंड की विकासखंड प्रबंधक सावन पाटीदार के द्वारा किया गया एवं अंत में आभार सीटीसी नोडल महेन्द्र धनगर के द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर स्वसहायता समूह के सदस्य एवं जिला व विकासखंड स्तरीय समस्त स्टाफ एवं नालछा विकासखंड के स्व सहायता समूह सदस्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE