BREAKING NEWS
KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<     NEWS : भामस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भारतीय.. <<     BIG NEWS : 101 क्विंटल फूलों से सजा किलेश्वर महादेव.. <<     NEWS : सिंधी समाज ने मनाया सिंध स्मृति दिवस,.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2025, 5:44 pm
KHABAR : जिला स्तर पर 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस साई बेडमिंटन हॉल में मंत्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया वर्ष की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग, पढ़े खबर

Share On:-

धार। विश्वभर में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को  मनाया गया। इस वर्ष की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" है, जो एकता और कल्याण का संदेश देती है। योग किसी भी व्यक्ति को धर्म, जाति या राष्ट्रीयता के भेदभाव के बिना स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन जीने का मार्ग प्रदान करता है। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन साई बेडमिंटन हॉल में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया।

जिसमें मंत्री सिलावट, विधायक नीना वर्मा, निलेश भारती, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक चौधरी, अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत,  प्रशासनिक अधिकारियों, छात्र छात्राओं, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन द्वारा  सहभागिता कर योग किया गया। इस अवसर पर योगाभ्यास का लाभ एवं सावधानी के बारे में भी  बताया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सभा को विशाखापट्टनम से संबोधित किया। साथ ही मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भोपाल से और सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र से संबोधित किया ।  प्रधानमंत्री का विकसित भारत का संकल्प है कि, वह आज पूरे दुनिया, हर क्षेत्र में हमें देखने को मिल रहा है । यह एक जन आंदोलन के रूप में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।

योग की उत्पत्ति भारत की प्राचीन सभ्यता में हुई थी, जो सिंधु-सरस्वती घाटी संस्कृति के आरंभ में एक आध्यात्मिक अभ्यास के रूप में शुरू हुआ। समय के साथ, यह अभ्यास एक समृद्ध अनुशासन के रूप में विकसित हुआ और वेदों, उपनिषदों और पतंजलि के योग सूत्रों में प्रवाहित हुआ। इसके अलावा जिले में जनपद एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी योग किया गया। जिसमें प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE