बड़वानी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग संगम में बड़वानी जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं पर योग गतिविधियों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेखा जमरे, कार्यक्रम अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियो ने भी सखी रिसोर्ट बड़वानी में योगभ्यास किया। जिले के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों दाभड़, लोनसरा, सिदड़ी, मालूराना, करी, जमान्या, जलगोन आदि जगहों पर पदस्थ सी.एच.ओ. द्वारा ग्रामीण जनसमुदायों को भी योग अभ्यास कराया गया।