बड़वानी। शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग संगम कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य नंदकिशोर नागौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुभारंभ में नंदकिशोर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमारे भारतीय ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में स्वीकार किया गया है।
कार्यक्रम में अतिथि उद्बोधन के पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का संबोधन प्रसारित किया गया। इसके पश्चात देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग दिवस के अवसर पर प्रेरणास्पद उद्बोधन प्रसारित हुआ। महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्रों की सहभागिता से योग संगम कार्यक्रम संपन्न हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.पंडित ने बताया की योग हमारी शाश्वत परंपरा है। सूर्याेदय के साथ योग जीवन में मानसिक संतुलन और शारीरिक क्षमता में अभिवृद्धि करता है। महर्षि पतंजलि के योग ज्ञान से आज संपूर्ण विश्व लाभान्वित हो रहा है। बदलती जीवन शैली में योग स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण आधार हो गया है। योग मनुष्य के जीवन को स्वस्थ और दीर्घायु बनाता है साथ ही निर्णय क्षमता और मानसिक संतुलन में वृद्धि करता है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग प्राणायाम से हमारे अंदर अनंत शक्ति का जागरण होता है। जिससे हमारी क्षमताओं में गुणात्मक सुधार होता है। सभी ने योग के विभिन्न आसन और प्राणायाम किए। इसके पश्चात मुख्य अतिथि को स्मृति स्वरूप पौधा भेंट किया जिसे महाविद्यालय परिसर में रोपा गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनिल पाटीदार ने किया। योग कार्यक्रम के प्रभारी खेल अधिकारी डॉ.राजेंद्र चौहान थे अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता के लिए गूगल फॉर्म क्रिएशन कर लगभग 230 छात्रों का पंजीयन कराया और उन्हें योग हेतु प्रेरित किया गया। योग कार्यक्रम महाविद्यालय डॉ दिनेश पाटीदार,डॉ. सुनीता सोलंकी डॉ.आकाश अस्के,डॉ नारायण पाटीदार, डॉ. रितेश भावसार, डॉ.लक्ष्मी गोयल डॉ.तंजीम शेख डॉ.धर्मेंद्र जाटव डॉ.अल्केश मुवेल आदि उपस्थित थे।