दतिया। मध्यप्रदेश प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा शनिवार को पहुंचे दतिया ,माई कृपा पर भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात। इस के पश्चात् श्री पीताम्बरा पीठ और शनि मंदिर पहुंचकर की पूजा अर्चना। पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दतिया के भागौर गांव में 37 लाख 50 हजार की लागत से बनेगा नवीन पंचायत भवन का किया भूमिपूजन। भागौर गांव में पूर्व मंत्री का हुआ आत्मीय स्वागत, बग्गी पर सवार पूर्व मंत्री पर ग्रामीणों ने की पुष्पवर्षा। इस दौरान भाजपा नेता,जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन भी रहे मौजूद।