कुकड़ेश्वर। ग्राम पंचायत जनौंद में स्व सहायता समूह द्वारा ष्सांवलिया नर्सरीष् का शुभारंभ किया गया, जो माननीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू जी के मार्गदर्शन और सरपंच दिलखुश मानक अहिरवार के प्रयासों का परिणाम है। इस शुभ अवसर पर अक्षित, एंजल, सानिध्य और रोशन ने पौधे खरीदकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
सरपंच दिलखुश अहिरवार द्वारा गांव में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं कि ग्राम जनौंद न केवल विकास की दिशा में अग्रसर हो, बल्कि युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार से भी जोड़ा जा सके। पर्यावरण संरक्षण को लेकर उनकी प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि जनौंद में यह नर्सरी स्थापित की गई है।
ष्सांवलिया नर्सरीष् में सभी प्रकार के पौधे कम दामों में और अच्छी वैरायटी में उपलब्ध हैं। यह पहल ग्रामवासियों को हरियाली की ओर प्रेरित करने के साथ-साथ ग्राम विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक सार्थक कदम मानी जा रही है। गांव के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से पौधे अपनाने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की।