बड़वानी। खनिज विभाग द्वारा 21 जून को ठीकरी क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन/परिवहन की आकस्मिक जाँच ख की गई। जाँच के समय 2 ट्रेक्टर ट्रॉली से चालक राजा पिता विनोद राठौड़ व चालक नरेन्द्र सिंह पिता शोभाराम चौहान के द्वारा खनिज मुरुम का अवैध उत्खनन/परिवहन किया जा रहा था। मौके पर दोनों चालको के पास मुरुम उत्खनन व परिवहन करने की अनुमति नहीं पाई जाने पर जप्त कर दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली को ठीकरी थाने की सुरक्षा में खड़े किये गए। अवैध खनिज उत्खनन/परिवहन करने वाले के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।