BREAKING NEWS
KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<     NEWS : भामस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भारतीय.. <<     BIG NEWS : 101 क्विंटल फूलों से सजा किलेश्वर महादेव.. <<     NEWS : सिंधी समाज ने मनाया सिंध स्मृति दिवस,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2025, 8:00 pm
KHABAR : बड़वानी जिला न्यायालय परिसर में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तन एवं मन की तंदुरस्ती के लिए करें प्रतिदिन योग व रहे निरोग- प्रधान जिला न्यायाधीश महेन्द्र कुमार जैन, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में जिला न्यायालय परिसर बड़वानी में 21 जून 2025 अंतर्राष्टीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जैन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने 21 जून विश्व अंतर्राष्टीय बताया कि स्वस्थ्य मन में स्वस्थ्य तन बसता है व तन एवं मन की तंदुरस्ती के लिए प्रतिदिन करे योग व रहे निरोग साथ ही उन्होने कहा कि योग से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य लाभ होते है प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिये। सचिव अमूल मण्डलोई ने कहा कि प्रतिदिन योगाभ्यास करने से जीवन मे तनाव कम होता है शारीरिक रूप से फीट रहता है योग के अन्य लाभ बताये साथ ही उन्होने उपस्थित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, एवं योग शिक्षक का आभार प्रकट किया। योग दिवस पर योग शिक्षक राकेश भावसार एवं अधिवक्ता संजय जोशी द्वारा, भ्रामरी, मडुकासन, कपालभाति एवं अनेक योग किया करवाई गई साथ ही इस वर्ष सेधेवा, राजपुर, अंजड़, खेतियातहसील न्यायालयों में योग दिवस के कार्यकम आयोजित किये गये है। योग दिवस के अवसर पर तृतीय अपर जिला न्यायाधीश रेखा चन्द्रवंशी, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश मानवेन्द्र पवार, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश चंन्दन सिंह चौहान, मुख्य न्यायिक मजि. मनसिंह भूरिया, न्यायिक मजि  राजश्री भार्गव, न्यायिक मजि. पुष्पेन्द्र भार्गव अध्यक्ष अधिवक्ता संघ सोहनलाल पाटीदार एवं अधिवक्तागण, पी. के. मुकाती, शासकीय अधिवक्ता दीपक चौहान, डिप्टीचीफ लीगल एड डिफेंस संदीप शर्मा, पी.एल.व्ही  राजेन्द्र चौहान नाजिया खान, शैली सोलंकी एवं न्यायालय स्टॉफ उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE