उज्जैन। जिले के महिदपुर रोड स्थित आलोट रोड पर कानाखेड़ी बपेया मार्ग के खेत पर कब्जा करने की नियत से जिले में सक्रिय भूमाफियाओं द्वारा किसान से मारपीट कर दी सूत्रों की माने तो कब्जा करने आए व्यक्ति कब्जा करने की फिराक में थे किसान को भूमि के आगे पडी शासकीय भूमि पर अवैधानिक तरीके से खंबे गाढ़ रहा था किसान और उसके परिवार द्वारा रोकने पर किसान हरिओम राठौर आदि पर जानलेवा हमला बोल दिया जिसमे हरिओम राठौर एवं उनके साथ आए उनके मजदूर को गंभीर अवस्था में महिदपुर लाया गया जहा प्राथमिक उपचार कर उज्जैन रेफर कर दिया, सूत्रों की माने तो संबंधित भूमि का प्रकरण न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी कोर्ट में चला था जो किसान सुनील राठौर के पक्ष में निर्णय आया था अनुविभागीय अधिकारी के आदेश को नकारा कर माफिया मुकेश जाट,पोपसिंह, करण,तरुण,प्रेम गिरी सहित आधा दर्जन माफियाओ द्वारा हमला बोल दिया फिलहाल महिदपुर रोड थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामला विवेचना में लिया गया है खेर अब देखना होगा खबर लगने के बाद जिले में सक्रिय ऐसे भूमाफिया पर जिम्मेदार पर क्या कारवाही करते है।
जब इस विषय में महिदपुर रोड़ थाना प्रभारी रामसिंह बामोर से मोबाइल पर समर्पक किया तो सुबह उनके द्वारा सीएम की डिवटी का हवाला देकर शाम को जानकारी देने की बात कहीं वही शाम को उनसे सम्पर्क किया तो उनके द्वारा मोबाइल रिसीव नहीं किया गया।