छतरपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस और जीतू पटवारी ने छतरपुर,में एक महिला और बच्चों के अपहरण मामले पर ट्वीट किया है। एसपी अगम जैन ने आरोपियों पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया है।
लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया पुलिस ने लवकुशनगर थाने में अपहरण एवं विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और एक चार पहिया वाहन सहित एक मोटरसाइकिल जब्त की है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। जिसका लाइव वीडियो सामने आया है।