खरगोन। गोगांवा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार खरीद फरोख्त मामले में बड़ी कार्यवाही करके एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 04 देशी पिस्टल बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत 01 लाख रुपए आकी जा रही है। उक्त आरोपी पर राजस्थान में आर्म्स एक्ट और महाराष्ट्र में लुट के कई मामले दर्ज है। पुलिस पुछताछ में बड़े खुलसो की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कथित हुलिए का एक संदिग्ध युवक हथियार खरीदने पहुंचा है जिसे पुलिस ने दबोच लिया पुछताछ में पता चला कि 32 वर्षीय उत्तम कुमार राजस्थान का निवासी होकर हथियार खरीदने पहुंचा था।