BREAKING NEWS
KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<     NEWS : भामस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भारतीय.. <<     BIG NEWS : 101 क्विंटल फूलों से सजा किलेश्वर महादेव.. <<     NEWS : सिंधी समाज ने मनाया सिंध स्मृति दिवस,.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2025, 10:58 am
KHABAR : भारतीय किसान यूनियन मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से की मुलाकात, किसानों की समस्याएं रखीं, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। भारतीय किसान यूनियन मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने हाल ही में भोपाल स्थित निवास पर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से भेंट की और किसानों से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

अशोक गुर्जर ने बताया कि प्रदेश में सबसे गंभीर समस्या उपज मंडियों की अव्यवस्थित व्यवस्था है। मंदसौर, नीमच, दलौदा समेत कई मंडियों में यह देखा गया है कि मंडियों के प्लेटफार्मों पर व्यापारियों का माल पहले से ही पड़ा रहता है, जिससे किसानों को खुले आसमान के नीचे अपनी फसल की नीलामी करानी पड़ती है। कई बार असमय वर्षा के चलते किसानों की उपज भीग जाती है या बहकर चली जाती है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि ये घटनाएं केवल खबरों की सुर्खियां बनकर रह जाती हैं, लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया जाता। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल संज्ञान लेते हुए मंडियों के प्लेटफार्म किसानों के लिए खाली कराए, ताकि फसल की सुरक्षित नीलामी हो सके। गुर्जर ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो भारतीय किसान यूनियन मंच आंदोलन करेगा, और आवश्यकता पड़ी तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा जब किसान फसल उगाने के बाद उसे बेचने जाता है, तब भी वह पूरी तरह से सुरक्षित नहीं रहता। उस पर हर स्तर पर संकट मंडराता है। अब समय आ गया है कि सरकार किसान हितैषी होने का प्रमाण दे। आखिर में अशोक गुर्जर ने जय जवान जय किसान का नारा देते हुए किसानों के अधिकारों और सुरक्षा की लड़ाई जारी रखने की बात कही।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE