माउंट आबू। पश्चिम भारत एवं राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू में पिछले तीन दिनों से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है बारिश के फुहारो के बीच पर्यटक इस मौसम का खूब आनंद उठा रहे हैं पर्यटकों ने कहा कि जहां अभी भी उनके प्रदेश में शहर में गर्मी का मौसम है ऐसे में माउंट आबू उन्हें खूब भाने लगा है नक्की झील पर बादल जैसे जमीन छू रहे हो पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं हमारे संवाददाता पर्यटकों से की खास बातचीत कि वह किस प्रकार से माउंट आबू के इस खुशनुमा मौसम का आनंद उठा रहे हैं।