मंदसौर। पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर सकल पत्रकार समाज मंदसौर द्वारा एकजुट होकर आवाज उठाई जाएगी। यह कदम जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में मंदसौर प्रदर्शन के दौरान एक मीडिया साथी के साथ हुई हुज्जतबाजी की घटना के विरोध स्वरूप उठाया जा रहा है। इस संदर्भ में समाज द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन 7 जुलाई 2025 (सोमवार) दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंदसौर में सौंपा जाएगा। इस आयोजन में जिले के सभी पत्रकारों से उपस्थित होकर पत्रकार हित में अपनी एकजुटता दर्शाने की अपील की गई है।

सकल पत्रकार समाज मंदसौर के अनुसार सभी पत्रकार साथी दोपहर 12.30 बजे गांधी चौराहा, मंदसौर पर एकत्रित होंगे, जहां से वाहन रैली के रूप में एसपी कार्यालय की ओर प्रस्थान किया जाएगा।
