BREAKING NEWS
NEWS : ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर सैनिक स्कूल.. <<     NEWS : जिला निष्पादक समिति की बैठक में शिक्षा,.. <<     ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस.. <<     NEWS : मेवाड़ के दादा गणपति महोत्सव की तैयारियां.. <<     NEWS : आत्म साधना की पूर्णाहुति, संथारा साधना.. <<     मुरैना में बड़ी कार्रवाई,तीन दिन से बंद थी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्षों तक मातृभूमि की सेवा के बाद नीमच.. <<     खरगोन में बारिश का रौद्र रूप, सिरवेल महादेव.. <<     KHABAR : AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पहुंचे.. <<     गुना पुलिस की बड़ी कामयाबी: युवक-युवती से लूट.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति.. <<     BIG NEWS : खेत में बिछा था मौत का करंट..., तभी वहां.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2025, 7:22 pm
KHABAR : संत रामपाल महाराज का जिला स्तरीय सत्संग ग्राम नई बावल तहसील जावद जिला नीमच में हुआ संपन्न, भक्तों को मिला सान्निध्य, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानियां महाराज। दिनांक 6 जुलाई 2025 को नीमच जिले के गांव नई बावल में संत रामपाल  महाराज का सत्संग का आयोजन संत  के अनुयायियों द्वारा  उनके गुरु की कृपा से आयोजन किया गया, सत्संग में संत जी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मनुष्य जीवन के प्राप्त करने के महत्व के बारे में प्रकाश डाला, उन्होंने सत्संग में फरमाया कि मनुष्य जन्म दुर्लभ है मिले ना बारंबार। जैसे तरुवर से पत्ता टूट गिरे बहुर ना लगता डार।
उन्होंने इस वाणी का सरलार्थ करते हुए बताया कि मनुष्य जीवन बहुत मुश्किल से प्राप्त होता है,मनुष्य जीवन की प्राप्ति  भगवत प्राप्ति के लिए होती हैं।अतः हमें मनुष्य जीवन को ऐसे ही मौज मस्ती आदि में नहीं खोना चाहिए, जिस प्रकार से पेड़ों पर पत्ते पीले होकर टूटकर गिर जाते हैं और वे दोबारा से वृक्ष पर नहीं लगते हैं। इसी प्रकार मनुष्य जीवन प्राप्त करने के बाद पूर्ण परमात्मा की सद्भक्ति नहीं करने से मनुष्य जीवन व्यर्थ चला जाता है।
सत्संग में जावद क्षेत्र के पुराणमल अहीर उपस्थित हुए। जिला सेवादर सुरेंद्र दास, प्रकाश दास , भरत दास से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्संग के बाद निशुल्क नाम दीक्षा का आयोजन किया गया,जिसमें 04 व्यक्तियों द्वारा संत रामपाल  महाराज से नाम दीक्षा प्राप्त कर सभी  बुराई का त्याग कर सात्विक जीवन जीने का संकल्प लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सत्संग नीमच जिला और मंदसौर जिले की तहसील सीतामऊ मंदसौर दलोदा और मल्हारगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ  जिसमें दोनों जिला से हजारों  अनुयाई सत्संग सुनने हेतु उपस्थित हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE