BREAKING NEWS
मुरैना में बड़ी कार्रवाई,तीन दिन से बंद थी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्षों तक मातृभूमि की सेवा के बाद नीमच.. <<     खरगोन में बारिश का रौद्र रूप, सिरवेल महादेव.. <<     KHABAR : AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पहुंचे.. <<     गुना पुलिस की बड़ी कामयाबी: युवक-युवती से लूट.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति.. <<     BIG NEWS : खेत में बिछा था मौत का करंट..., तभी वहां.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2025, 12:55 pm
BIG NEWS : एमपी में भयानक सड़क हादसा, रोडवेज बस और बजरी से भरे डंपर की जब हुई टक्कर तो मची अफरा तफरी, सूचना मिलते ही दौड़े सरकारी वाहन, कई परिवारों में पसरा मातम, पढे़ खबर 

Share On:-

हनुमानगढ़ में रोडवेज बस और बजरी से भरे डंपर की टक्कर में 4 लोग की मौत हो गई। हादसा सुबह 8 बजे संगरिया के नगराना गांव में हुआ। एक्सीडेंट में बस में बैठे 17 यात्री घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई पैसेंजर्स बुरी तरह फंस गए। इन्हें बस की बॉडी काटकर क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।


टककर के साथ हुआ जोरदार धमाका
स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर के साथ ही जोरदार धमाका भी हुआ। ये काफी दूर तक सुना गया। ​​​​उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। बस में फंसे पैसेंजर्स को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई।


घायलों को निजी वाहनों और एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाया गया। एक्सीडेंट के कारण काफी देर तक जाम भी रहा।


एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत हुई है। इनमें पृथ्वीराज पुत्र राजकुमार, निवासी हनुमानगढ़ जंक्शन, रविंद्र पुत्र प्यारा सिंह निवासी, श्रीगंगानगर (बस कंडक्टर), विनोद तंवर पुत्र हरि सिंह, निवासी, छोटी मिर्जेवाला फाटक के पास श्रीगंगानगर की मौत हुई है। हादसे में मध्य प्रदेश के एलुरी के भी एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसकी पहचान राजवीर सिंह के रुप में हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE