BREAKING NEWS
मुरैना में बड़ी कार्रवाई,तीन दिन से बंद थी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्षों तक मातृभूमि की सेवा के बाद नीमच.. <<     खरगोन में बारिश का रौद्र रूप, सिरवेल महादेव.. <<     KHABAR : AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पहुंचे.. <<     गुना पुलिस की बड़ी कामयाबी: युवक-युवती से लूट.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति.. <<     BIG NEWS : खेत में बिछा था मौत का करंट..., तभी वहां.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2025, 1:57 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब आरोपी ने लगाया पिकअप में टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने रोककर ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, भारी मात्रा में ले जा रहा था माल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्यवाही करते हुए 693 किलो 060 ग्राम अवैध डोडा चूरा सहित पिकअप को जब्त किया है। 
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ के निर्देशन मे अजंलिसिह आरपीएस वृत्ताधिकारी बेगू के सुपरविजन व शिवलाल मीणा पु.नि. थानाधिकारी बेगू के नेतृत्व मे शिवराज उप निरीक्षक , एएसआई प्यारेलाल, कानि कमलेश, रणवीर, अकित, ललितसिह, विजयसिह व हरमेन्द्रसिह द्वारा मंगलवार को बेगू थाना क्षेत्र में काकाजी का अनोपपुरा पहुच नाकाबन्दी प्रारम्भ की गई। दौराने नाकाबन्दी समय 11ः35 एएम पर पुलिस की नाकाबन्दी को देखकर काकाजी का अनोंपपुरा से चरच्छा की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थित चमन चौराहा पर एक चालक पिकअप को छोड़कर भाग गया । जहा पर एक पिकअप मिली जिसमे अफीम डोडा चूरा भरा हुवा मिला ।पिकअप चालक की आस पास तलाश की किन्तु कोई जानकारी नही मिल पायी। पिकअप की नियमानुसार तलाशी ली तो प्याज के कुल 24 लाल रंग के जालीदार कट्टो की आड़े मेे पिकअप मे 30 कट्टों में भरा हुआ कुल 693 किलो 060 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा मिला। पुलिस ने नियमानुसार पिकअप व अवैध अफीम डोडाचूरा को जब्त कर लिया है।
पुलिस थाना बेगू पर पिकअप चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE