BREAKING NEWS
मुरैना में बड़ी कार्रवाई,तीन दिन से बंद थी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्षों तक मातृभूमि की सेवा के बाद नीमच.. <<     खरगोन में बारिश का रौद्र रूप, सिरवेल महादेव.. <<     KHABAR : AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पहुंचे.. <<     गुना पुलिस की बड़ी कामयाबी: युवक-युवती से लूट.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति.. <<     BIG NEWS : खेत में बिछा था मौत का करंट..., तभी वहां.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2025, 11:18 am
NEWS : बालिकाओं का शिक्षित होना समाज व राष्ट्र प्रगति में सहायक, महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने कहा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बालिकाओं के शिक्षित होने से समाज व राष्ट्र प्रगति करता है। बालिकाएं प्रत्येक क्षेत्र में अव्वल आकर देश का नाम रोशन कर रही है। भारत का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है और आज की छात्राएं जो कि हमारे समाज की प्रतिभावान छात्राएं हैं इन्होंने उसी गौरव को और बढ़ाने का काम किया है। बालिकाओं ने अच्छी पढ़ाई कर अपने परिवार का नाम तो रोशन किया ही है साथ ही जिले का मान भी बढ़ाया है। सभी बालिकाओ को सफलता की बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामना, ये उपलब्धि उन्हे आगे भी उच्च मुकाम हासिल करने की प्रेरणा देती रहेगी। 
उन्होंने कहा कि धन्य है वे माता पिता जिनके अथक परिश्रम, सहयोग व समर्थन से छात्राएं उच्च शिक्षा के मुकाम पर पहुंचकर योजना का लाभ प्राप्त कर पाई है। चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या बुधवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, देवनारायण स्कूटी योजना एवं प्रोत्साहन राशि योजना के तहत बालिकाओ को स्कूटी वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओ, अभिभावको, जनप्रतिनिधियो व महाविद्यालय परिवार को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होने कहां की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए कटिबद्ध है। राजस्थान सरकार द्वारा बालिका प्रोत्साहन के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष व महाविद्यालय प्राचार्य प्रो हेमेंद्र नाथ व्यास ने सभी अतिथियो, छात्राओ, परिजनो का स्वागत करते हुए कहां की यह योजना समाज के हर वर्ग की प्रतिभाशाली बालिकाओ को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने का एक बहुत बड़ा जरिया है।
महाविद्यालय स्कूटी योजना की प्रभारी प्रो भारती वीरवाल ने बताया कि ये कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, देवनारायण स्कूटी योजना एवं प्रोत्साहन राशि योजना के तहत 12वीं में अधिक अंक प्राप्त करने वाली 89 छात्राओं को स्कूटी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ संजू बालोत एवं सभी अतिथियों, आगंतुकों का आभार डॉ दीपक पंचोली ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व सभापति सुशील शर्मा, अनिल ईनाणी, रवि विराणी, राजन माली, प्रो. सुमन डाड, प्रो. भारती मेहता, डॉ. पियुष शर्मा, प्रकाश गाडरी एवं कमल प्रजापत सहित बडी संख्या छात्राएं, अभिभावक, गणमान्य नागरिकगण एवं महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE