BREAKING NEWS
मुरैना में बड़ी कार्रवाई,तीन दिन से बंद थी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्षों तक मातृभूमि की सेवा के बाद नीमच.. <<     खरगोन में बारिश का रौद्र रूप, सिरवेल महादेव.. <<     KHABAR : AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पहुंचे.. <<     गुना पुलिस की बड़ी कामयाबी: युवक-युवती से लूट.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति.. <<     BIG NEWS : खेत में बिछा था मौत का करंट..., तभी वहां.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2025, 7:02 pm
KHABAR : कमलनांदगिरी महाराज को गुरु पूर्णिमा पर्व पर किया स्मरण, चमत्कारी शिव शक्ति धाम पर उमडे भक्त, समाजसेवी अशोक अरोरा ने पूजी चरण पादूका, संतों का भी दिखा जमावा‌ड़ा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री शिवशक्ति आश्रम लेवडा के परमाध्यक्ष,  संत श्री श्री 1008 श्री कमलनानंद गिरीजी महाराज को गुरु पूर्णिमा  पर्व पर स्मरण कर कई धार्मिक आयोजन आयोजित किए गए। श्री शिव शक्ति पीठ आश्रम लेवडा में 10जुलाई को सुबह 10 बजे समाधि पर संत श्री श्री 1008 श्री कमलनानंद गिरीजी महाराज जी के भक्त अशोक अरोरा गंगानगर व भक्तों द्वारा पूजा अर्चना कर पादुका पूजन किया गया। पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोचार के साथ आचार्य पंडित विक्रम शर्मा  एवं 11 विद्वान पंडितों द्वारा पूज्य ब्रह्मलीन महंत कमलानंद गिरि को पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया गया। 

सन्त श्री 1008 श्री कमलानंद गिरी जी महाराज को गुरु पूर्णिमा पर्व  पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम लेवड़ा में स्थित शिव शक्ति आश्रम परिसर में एक भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों की तादाद में प्रसाद ग्रहण करने भक्तगणों की भीड़ उमड़ी। भंडारे की महाप्रसादी ग्रहण कार्यक्रम शाम तक चलता रहा। सैकडों भक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण की। कमलानंद गिरि महाराज की समाधि को गुलाब केवड़ा गेंदा के  खुशबूदार रंग-बिरंगे रंग-बिरंगे फूलों की रजत टोकरी से सजाया गया फूलों की गुफा में गैलरी आकर्षण का केंद्र रही।

आचार्य पंडित विक्रम शर्मा ने समाधि को प्रणाम करते हुए कहा कि  कमलानंद गिरि महान संत थे महापुरुष स्वामी जी आनंद में रहने वाले संत थे साधु कभी संग्रह नहीं करता यही साधु का गुण होता है। 

समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने कहा कि कमलानंद गुरु जी की तपोभूमि है जो दूसरों के लिए जीता है उसका स्मरण सदैव रहता है ऐसे सतगुरु कम उम्र मे मिले तो सौभाग्य बढ़ जाता है। सांडेश्वर धाम पर गुरु जी ने तपस्या साधना के साथ सेवा कार्य किए थे। बाबा भोलेनाथ की कृपा से अनेक आशीर्वाद मिले । 
इस अवसर पर श्री शिव शक्ति पीठ के महंत कृष्णागिरी जी महाराज,  समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर वाला, सहित बड़ी संख्या में अनेक साधु संतों का सानिध्य मिला  और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लेकर धर्म लाभ लिया।
 
धर्म के कार्य में हमेशा बढ़चढ़ हिस्सा लेने वाले समाजसेवी अशोक अरोरा द्वारा इस आश्रम परिसर में भी एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। जहां हजारों भक्त अपने भगवान के दर्शन करेंगे। चरण पादुका पुजन पर इस भंडारे में युवा समाजसेवी आरूल अशोक अरोरा, गोपाल गर्गजीजी, हरीश दुआ, पिंकू नागोरी , एडवोकेट मनीष जोशी, संजीव पगारिया, मोनू लोक्स, संजय पंवार, विमल शर्मा,सुनील गोयल, सहित कई वरिष्ठजन एवं भक्तगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE