पिपलियामंडी। डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में 10 जुलाई 2025 को गुरुपूर्णिमा उत्सव हर्षाेल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। उत्सव का शुभारंभ माँ सरस्वती वंदना और पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को पुष्प, श्रीफल एवं शुभकामना पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, कविताएं, नृत्य और नाटिका की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
समापन अवसर पर प्राचार्या प्रिया शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गुरुपूर्णिमा के पौराणिक महत्व और आधुनिक जीवन में गुरु की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्राओं कु. गीत अठवाल और कु. आर्ची हुपेले ने किया।