माउंट आबू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी ईश्वररानंद गिरि के माउंट आबू के सोमनाथ महादेव संत सरोवर एवं माउंट आबू से 30 किलोमीटर दूर तलहटी स्वरूपगंज के नजदीक काछोली गांव मैं स्वामी श्री ईश्वरश्रय में चल रहा दो दिन से गुरु पूर्णिमा मैं उनके शिष्यों ने वर्तमान महंत गादीपति स्वामी सच्चिदानंद की उपस्थिति में गुरु पूर्णिमा उत्सव बड़े हर्षाेल्लास से मना रहे हैं दो दिवसीय उत्सव कार्यक्रम में बाहर से पधारे हुए संतो स्वामी भास्करानंद, स्वामी सुधीरामानंद, स्वामी वीरेश्वरानंद गिरि, शिवबाड़ी मठ बीकानेर के महंत विमर्शानंद, सप्तमातृका मठ उज्जैन के महंत समानंद आदि ने गुरु महिमा का महत्व बताया भगवान वेदव्यास के अवतरण दिवस के महत्व को बताया। सभी को बताया आने वाला श्रावण मास हमारे सत्संग व स्वयं के उद्धव का मास है साधकों के द्वारा भजन सत्संग किया गया। भगवान यतीश्वर महादेव का पूजन बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में पिंडवाड़ा प्रधान नितिन बंसल भारत रावल रसिक भाई, चिमन भाई,निरंजन सोनी मनोज भोज क आदि उपस्थित रहे।