देवास। जिले के वन परिक्षेत्र पानीगांव के कालापाठा में गुरुवार सुबह रहवासी क्षेत्र में भालू की मौजूदगी देखी गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिक्षेत्र सहायक पानीगांव ने वन स्टाफ को सतर्क कर दिया। वनमंडल अधिकारी देवास अमित कुमार सिंह चौहान और उपवन मंडल अधिकारी एसके शुक्ला के निर्देशन में परिक्षेत्र अधिकारी सृजन जाधव वन दल के साथ मौके पर पहुंचे।जांच में पता चला कि भालू एक सुनसान मकान में छिपा हुआ था। आसपास की आवाजों से घबराकर वह भागकर नजदीकी पुलिया के नीचे छिप गया।देवास से आए रेस्क्यू दल ने पानीगांव, जिनवानी और कन्नौद के वन स्टाफ की मदद से भालू को सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यु के बाद भालू का स्वास्थ्य परीक्षण करा कर भालू को खिवनी अभयारण्य में छोड़ दिया गया।