BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2025, 1:30 pm
BIG NEWS : सिंहस्थ महाकुंभ- 2028 की तैयारियों को लेकर डीजीपी ने ली समीक्षा बैठक, प्रयागराज कुंभ- 2025 से मिली प्रेरणा, अत्याधुनिक तकनीकों से होगा आयोजन, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय भोपाल में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उज्जैन, इंदौर, खंडवा, देवास, धार सहित कई जिलों के अधिकारी जुड़े।

प्रमुख तैयारियां इस प्रकार रहीं-
भीड़ प्रबंधन- स्नान घाटों, पार्किंग, रूट प्लानिंग के साथ क्यू सिस्टम और वालंटियर सहायता केंद्र प्रस्तावित।
सुरक्षा- ड्रोन और AI युक्त CCTV कैमरे तैनात किए जाएंगे।
संचार व्यवस्था-इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम व वायरलेस नेटवर्क की मजबूत व्यवस्था होगी।
साइबर निगरानी- अफवाहों और साइबर अपराध पर नियंत्रण हेतु विशेष साइबर यूनिट सक्रिय रहेगी।
बल की तैनाती- QRT, RAF, महिला बल, ट्रैफिक पुलिस और वालंटियर की प्रभावी तैनाती।
पुलिस कर्मियों के लिए आवास- अस्थायी हाउसिंग, कैंटीन और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध रहेगी।

खंडवा पुलिस अधीक्षक ने ओंकारेश्वर में संभावित श्रद्धालु वृद्धि को लेकर सुरक्षा रणनीति प्रस्तुत की। सिंहस्थ की तैयारियों में प्रयागराज कुंभ 2025 से सीख लेकर तकनीकी उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE